Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

बल्लेबाज चमके, पाकिस्तान को 99 रनों की बढ़त (लीड-1)

सलमान बट्ट और इमरान फरहत की सलामी जोड़ी के शानदार अर्धशतकों की मदद से पाकिस्तानी टीम ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक अपनी पहली पारी में बिना कोई विकेट गंवाए 128 रन बनाए थे। चौथे दिन भी उसके बल्लेबाजों का अच्छा प्रदर्शन जारी रहा और इसी के बदौलत मेहमान टीम चार विकेट के नुकसान पर 347 रन बनाने में सफल रही।

दिन का खेल खत्म होने तक युवा बल्लेबाज उमर अकमल 84 गेंदों पर चार चौकों और एक छक्के की मदद से 48 रन बनाकर नाबाद लौटे जबकि मिस्बाह-उल-हक चार रन बनाकर उनका साथ दे रहे थे।

इससे पहले, तीसरे दिन अपना अर्धशतक पूरा करने वाले फरहत 61 और बट्ट 66 रन बनाकर पेवेलियन लौटे। इसके बाद फैजल अकबाल (67) और कप्तान मोहम्मद यूसुफ (89) ने अपनी टीम को मजबूती प्रदान की।

इकबाल ने 170 गेंदों पर आठ चौके लगाए जबकि यूसुफ ने 212 गेदों का सामना करते हुए आठ चौके और मेजबान कप्तान डेनियल विटोरी की गेंद पर लांग ऑफ पर एक खूबसूरत छक्का लगाया।

अपनी पहली पारी में 223 रन बनाने वाली मेहमान टीम मेजबान टीम पर 99 रनों की महत्वपूर्ण बढ़त बना ली है। न्यूजीलैंड ने कप्तान डेनियल विटोरी के करियर के पांचवे शतक की बदौलत अपनी पहली पारी में 471 रन बनाए थे।

तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला में दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर चल रही हैं। न्यूजीलैंड ने डुनेडिन में खेला गया पहला टेस्ट मैच 32 रनों से जीता था जबकि पाकिस्तान ने वेलिंग्टन टेस्ट में जीत हासिल की थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:28 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+