श्रीसंत अब भी अस्पताल में, हालत में तेजी से सुधार
श्रीसंत को गुरुवार को स्वाइन फ्लू के लक्षणों के साथ फोर्टिस अस्पताल में भर्ती किया गया था। शुक्रवार को उनके इस बीमारी से ग्रसित होने की पुष्टि हुई थी। इस पुष्टि के बाद श्रीसंत राजकोट में मंगलवार को श्रीलंका के साथ खेले जाने वाले पहले और विशाखापट्टनम में शुक्रवार को खेले जाने वाले दूसरे एकदिवसीय मैच के लिए टीम का हिस्सा नहीं होंगे।
श्रीसंत को स्वाइन फ्लू की पुष्टि होने के बाद पंजाब के स्वास्थ्य अधिकारियों ने एहतियात के तौर पर भारतीय टीम को अन्य खिलाड़ियों सहित टीम स्टॉफ के सभी सदस्यों को टैमीफ्लू दवा दी।
फोर्टिस अस्पताल के निदेशक ए.आर. बनर्जी ने कहा, "श्रीसंत को गहन निगरानी में रखा गया है। उनकी हालत में तेजी से सुधार हो रहा है। सबकुछ सही रहा तो उन्हें दो-तीन दिनों में छुट्टी दे दी जाएगी।"
इस बीच, पंजाब क्रिकेट संघ मैदान पर रविवार को खेले गए दूसरे ट्वेंटी-20 मैच के बाद भारत और श्रीलंका की क्रिकेट टीमें राजकोट रवाना हो गईं। पांच मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला का पहला मैच मंगलवार को राजकोट में खेला जाना है।
पंजाब क्रिकेट संघ के प्रवक्ता सुशील कपूर ने कहा, "भारतीय और श्रीलंकाई टीमें दोपहर एक बजे राजकोट के लिए रवाना हो गईं। "
इंडो-एशियन नयूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications