मियामी ओपन: महिला डब्ल्स के फाइनल में सानिया-बारबोरा
मियामी। सानिया मिर्जा और चेक गणराज्य की उनकी जोड़ीदार बारबोरा स्ट्राइकोवा की जोड़ी ने मियामी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली हैं। सानिया और बारबोरा की जोड़ी ने सेमीफाइनल में मार्टिना हिंगिस और चान युंग-जन को हराया। सानिया-बारबोरा की जोड़ी ने मार्टिना हिंगिस और चान युंग-जन को 7-6 (8), 6-1, (10-4) से मात देकर फाइनल में जगह बनाई।
फाइनल मुकाबले में तीसरी वरीयता प्राप्त सानिया और बारबोरा का सामना गैर-वरीय गैब्रिएला डाब्रोव्स्की और जुई यिफान की जोड़ी से होगा। गैब्रिएला और जुई ने सेमीफाइनल में चौथे वरीयता प्राप्त पेंग शुआई और एंड्रिया हलावेकोवा को हराकर फाइनल में जगह बनाई है।
इससे पहले सानिया मिर्जा और उनकी जोड़ीदार चेक गणराज्य की बारबोरा स्ट्राइकोवा ने क्वार्टरफाइनल मुकाबले में छठी सीड अमरीका की वानिया किंग और कजाखिस्तान की यारोस्लोव श्वेदोवा को 6-4, 6-1 से पराजित कर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
