जल्द आने वाला है जूनियर मलिक..तो क्या गर्भवती हैं सानिया?
नई दिल्ली। एक बार फिर से भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और क्रिकेटर शोएब मलिक की शादी सुर्खियों में है लेकिन इस बार दोनों की शादी को लेकर निगेटिव बात नहीं बल्कि एक खुशखबरी आ रही है। खबर है कि सानिया मिर्जा बहुत जल्द लोगों को जूनियर मलिक देने वाली हैं। इस बात का इशारा खुद उनके पति शोएब मलिक ने किया है।
हुआ यूं कि शोएब मलिक ट्विटर पर अपने फैंस से वार्ता-लाप कर रहे थे, जिसमें लोगों के सवालों का जवाब देते हुए किसी ने उनसे पूछा कि जूनियर मलिक कब आएगा? तो उन्होंने कहा- इंशाअल्लाह जल्द ही...।
#WeWantShoaibMalikBack 😊💚💪 Inshallah will happen very soon. #AskMalik @realshoaibmalik
— H ツ (@SCOR_PIO_) April 13, 2015 जिसके बाद ट्विटर पर जोरों से चर्चा होने लगी कि क्या मलिक के इस बयान का मतलब यह निकाला जाना चाहिए कि सानिया गर्भवती हैं। लोगों ने अपने-अपने हिसाब से ट्विटर पर कयास लगाये हैं, लोगों ने कहा कि शोएब मलिक ने इतना श्योर होकर जवाब दिया है इसका मतलब तो यह निकाला जाना चाहिए कि या तो सानिया गुड न्यूज देने वाली हैं या फिर गुड न्यूज की तैयारी कर रही हैं।
सानिया गुड न्यूज देने वाली हैं या तैयारी कर रही हैं
शोएब ने अपने फैंस को कई मजेदार जवाब दिये। ट्विटर के जरिए ही शोएब ने नंबर वन बनने पर सानिया को बधाई दी थी। कहा था कि मैं उनका फैन नंबर वन हूं। जवाब में सानिया ने ट्वीट किया-थैंक यूयूयू.. सी यू सून (जल्द मिलते हैं)।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
