ट्विटर विवाद पर ब्रेसनन को मिली नसीहत
दरअसल, ट्विटर का उपयोग करने वाले एक व्यक्ति ने पिछले दिनों इसी वेबसाइट पर ही ब्रेसनन की एक भद्दी तस्वीर डाल दी थी। इसके जवाब में ब्रेसनन ने ट्विटर पर उस शख्स को अपशब्दों से भरा संदेश भेजा।
स्थानीय समाचार पत्र 'द टाइम्स' के मुताबिक इंग्लैंड की टीम के निदेशक एंडी फ्लावर ने कहा, "अगर आप इंग्लैंड क्रिकेट टीम के हिस्सा हैं तो आप पूरे देश का प्रतिनिधित्व करते हैं और ऐसे में सार्वजनिक तौर पर पेश आने का एक सलीका होता है।"
उल्लेखनीय है कि काउंटी क्रिकेट में यॉर्कशायर की ओर से खेलने वाले ब्रेसनन ने चैम्पियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में 80 रनों की अहम पारी खेली लेकिन उनकी टीम को हार का मुंह देखना पड़ा।
वैसे इस सोशल नेटवर्किं ग वेबसाइट का इस्तेमाल करने वाले ब्रेसनन इकलौते खिलाड़ी नहीं हैं। उनके साथी जिमी एंडरसन और ग्रीम स्वान भी ट्विटर का खूब उपयोग करते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications