समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक पेरिस से प्रकाशित होने वाली मशहूर पत्रिका 'फ्रांस फुटबाल' ने अपनी वेबसाइट के माध्यम से मंगलवार को यह जानकारी दी।
22 वर्षीय मेसी को इस सम्मान के तहत 'बैलन डी' ऑर' या गोल्डन बॉल से नवाजा जाएगा। मेसी ने इस पुरस्कार के 54 वर्ष के इतिहास में सबसे अधिक मतो के अंतर से यह सम्मान हासिल किया है।
दुनिया भर के 96 खेल पत्रकारों सहित तमाम मतदाताओं ने मेसी के पक्ष में संभावित 480 मतों में से 473 मत दिए। पुर्तगाल के खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो को 240 मत मिले।
मेसी ने फुटबाल फ्रांस के बातचीत के दौरान कहा कि इस सम्मान से नवाजा जाना उनके लिए गर्व का विषय है।
मेसी को रविवार को आधिकारिक तौर पर इस सम्मान से नवाजा जाएगा। मेसी यह सम्मान हासिल करने वाले अर्जेटीना के पहले खिलाड़ी हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।