For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

UAE में गोल्डन वीजा पाने वाली तीसरी भारतीय बनी सानिया मिर्जा

नई दिल्लीः भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा 10 साल का यूएई गोल्डन वीजा पाने वाली तीसरी भारतीय बन गई हैं। उनके पति पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक को भी गोल्डन वीजा दिया गया था। अभी तक गोल्डन वीजा पाने वाले भारतीयों में बॉलीवुड सितारे संजय दत्त और शाहरुख खान हैं।

सानिया मिर्जा और उनके पति शोएब कई सालों से दुबई में ही रह रहे हैं। मिर्जा और मलिक की शादी 2010 में हुई थी।

2019 में यूएई सरकार द्वारा शुरू किया गया गोल्डन वीजा लंबे समय तक देश में रहने वालों लोगों की जरूरत को ध्यान में रखकर दिया जाता है। यह वीजा विदेशी लोगों को देश में रहने, काम करने और स्टडी करने में सक्षम बनाता है। इसके अलावा वीजाधारक को यूएई की मुख्य भूमि पर उनके बिजनेस का 100 प्रतिशत ऑनरशिप यानी मालिकाना हक भी मिलेगा। ये वीजा, जो पांच या 10 साल की अवधि के लिए होते हैं, ऑटोमेटिक तौर पर रिन्यू हो जाते हैं।

गोल्डन वीजा दिए जाने वाले अन्य खेल सितारों में फुटबॉल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लुइस फिगो और टेनिस की दुनिया के नंबर 1 नोवाक जोकोविच शामिल हैं।

मिर्जा और मलिक ने गुरुवार को एक बयान जारी किया जिसमें कहा गया है, "सानिया और शोएब दोनों अपने बेटे के साथ संयुक्त अरब अमीरात में समय बिताने और देश को एक्सप्लोर करने के लिए उत्साहित हैं। वे दुबई में खेल उद्योग में अपना काम शुरू करने के इच्छुक हैं।"

सानिया और शोएब की प्लानिंग दुबई में टेनिस और क्रिकेट की संयुक्त अकादमी खोलना है क्योंकि अभी तक इस तरह दोनों खेल एक ही जगह अकाडमी में नहीं सिखाए जाते।

सानिया मिर्जा 23 जुलाई को टोक्यो ओलंपिक में एक्शन में नजर आएंगी, जहां वह महिला युगल के लिए अंकिता रैना के साथ साझेदारी करेंगी।

Story first published: Friday, July 16, 2021, 14:58 [IST]
Other articles published on Jul 16, 2021
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+