जन्मदिन विशेष: भारत की बेटी या पाक की बहू, क्या हैं सानिया मिर्जा ?

नई दिल्ली। भारत की टेनिस स्टार और सनसनी सानिया मिर्जा का आज 30वां जन्मदिन है। 15 नवंबर 1986 को मुंबई में जन्मीं सानिया मिर्जा का शुरुआती जीवन हैदराबाद में बीता। एक रिपोर्टर की बेटी सानिया मिर्जा पूरे विश्व में लो​कप्रिय हैं।

14 साल की उम्र में कॅरियर की शुरुआत

14 साल की उम्र में कॅरियर की शुरुआत

1999 में वर्ल्‍ड जूनियर टेनिस चैंपियनशिप से अपने कॅरियर का आगाज करने वाली सानिया मिर्जा उस वक्‍त महज 14 वर्ष की थीं।

इसके बाद से वह लगातार सफलता के झंडे गाड़ती चली आई हैं। वह 17 साल की उम्र में जूनियर विम्‍ब्‍लडन चैंपियन बनी थीं।

पढ़ें: IND Vs ENG 2nd Test: राहुल की वापसी से गंभीर संकट में, कोहली कर सकते हैं बाहर?

विवादों से भरा रहा है कॅरियर

विवादों से भरा रहा है कॅरियर

टेनिस महिला डबल्‍स में विश्‍व नंबर 1 खिलाड़ी सानिया मिर्जा के जीवन में विवादों का भी दौर रहा है। कभी उनकी ड्रेसिंग को लेकर विवाद रहा तो कभी तिरंगे का अपमान करने का आरोप लगा।

बेस्‍ट सिंगल्‍स रैंकिंग वाली भारतीय प्‍लेयर

बेस्‍ट सिंगल्‍स रैंकिंग वाली भारतीय प्‍लेयर

एशियाई खेलों में लिएंडर पेस के साथ मिक्‍स्‍ड डबल्‍स का गोल्‍ड और दोहा एशियाई खेलों में रजत पदक जीतने वाली सानिया वर्ल्‍ड रैंकिंंग में 27वें नंबर तक पहुंंची हैं। यह सिंगल्‍स में उनकी अबतक की बेस्‍ट रैंकिंग है।

यह किसी भी भारतीय महिला टेनिस खिलाड़ी की सिंगल्‍स में बेस्‍ट रैंकिंग है। सानिया मिर्जा ने इसी साल अप्रैल में मार्टिना हिंगिस के साथ मिलकर डबल्‍स में नंबर 1 पोजीशन हासिल की।

सानिया के ग्रैंड स्लैम:

सानिया के ग्रैंड स्लैम:

-2009 में ऑस्ट्रेलियन ओपन का मिक्स डबल्स खिताब

-2012 में फ्रेंच ओपन मिक्स डबल्स का खिताब

-2014 में यूएस ओपन मिक्स डबल्स खिताब

-2015 में विंबलडन का युगल खिताब भी जीता

ये सम्‍मान मिले हैं सानिया मिर्जा को

ये सम्‍मान मिले हैं सानिया मिर्जा को

- 2004 में अर्जुन अवॉर्ड

- 2006 में पद्मश्री

- 2006 में डब्‍ल्‍यूटी का 'मोस्‍ट इम्‍प्रेसिव न्‍यू कमर' का अवॉर्ड

इन वजहोंं से भी रहीं सुर्खियों में

इन वजहोंं से भी रहीं सुर्खियों में

- 2005 में मुस्लिम होने की वजह से उनके खेलने के खिलाफ फतवा जारी कर दिया गया था

- टेनिस में पहनी जाने वाली ड्रेस पर भी सवाल उठे

- 2009 में बचपन के दोस्‍त से सगाई हुई लेकिन टूट गई

- 12 अप्रैल 2010 को पाकिस्‍तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से किया निकाह

- तेलंगाना की ब्रांड एंबेसडर बनाई गईं तो एक बीजेपी नेता ने उन्‍हें 'पाकिस्‍तान की बहू' बता दिया

Story first published: Tuesday, November 15, 2016, 16:56 [IST]
Other articles published on Nov 15, 2016
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+