यूएस ओपन :सानिया और ब्रूनो ने अपने नाम किया मिक्स्ड डबल्स खिताब
न्यूयॉर्क। भारत की सानिया मिर्जा और ब्राजील के ब्रूनो सोरेस की जोड़ी ने ग्रैंड स्लेम यूएस ओपन का मिश्रित युगल खिताब जीत लिया। इन्होंने अमेरिका की एबिगेल स्पीयर्स और मेक्सिको की सेंटियागो गोंजालेज को शुक्रवार को 6-1, 2-6, 11-9 से हराकर वर्ष की आखिरी ग्रैंड स्लेम अपने नाम की है।
भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने अपने करियर का तीसरा ग्रैंडस्लैम मिक्स्ड डबल्स खिताब जीता है। सानिया इससे पहले 2009 ऑस्ट्रेलियाई ओपन और 2012 फ्रेंच ओपन भारत के ही महेश भूपति के साथ जीत चुकी हैं।
सानिया और सोरेस इस टूर्नामेंट में पहली बार साथ खेले हैं। जीत के बाद सानिया ने कहा, 'उनके साथ खेलने में मजा आ रहा है।
यहां स्लाइडर में देखिए, जीत की खुशी मनाती सानिया कुछ दिलचस्प तस्वीरें।

सानिया और ब्रूनो की जोड़ी
भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने अपने करियर का तीसरा ग्रैंडस्लैम मिक्स्ड डबल्स खिताब जीत लिया, जब उन्होंने ब्राजील के ब्रूनो सोरेस के साथ यूएस ओपन में खिताबी जीत दर्ज की।

एबिगेल और गोंजालेस को हराया
सानिया और सोरेस की शीर्ष वरीयता प्राप्त जोड़ी ने अमेरिका की एबिगेल स्पीयर्स और मैक्सिको के सैंटियागो गोंजालेस को 6-1, 2-6, 11-9 से हराया।

विजेता जोड़ी
सानिया मिर्जा और ब्रूनो सोरस अपनी चैंपियनशिप ट्रॉफी और एबिगेल स्पीयर्स और सैंटियागो गोंजालेस अपने रनर्स अप ट्रॉफी से साथ ।

सानिया ने जीता मिक्सड डबल्स
पहला सेट दोनों ने 21 मिनट में 6-1 से जीत लिया था। लेकिन दूसरा सेट वे 25 मिनट में 2-6 से हार गए। फिर मैच का टाई ब्रेकर काफी रोमांचक रहा। लेकिन आखिरकार दोनों ने 11-9 से टाई ब्रेकर जीतकर ये खिताब अपने नाम किया।

सानिया का तीसरा मिक्स्ड डबल्स खिताब
ग्रैंड स्लैम प्रतियोगिता में ये सानिया का तीसरा मिक्स्ड डबल्स खिताब है। उन्होंने महेश भूपति के साथ 2009 में ऑस्ट्रेलियन ओपन और 2012 में फ्रेंच ओपन में मिक्स्ड डबल्स का खिताब जीता था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications