For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

फ्रेंच ओपन में भारत का सपना चूर, सानिया की करारी हार

पेरिस। फ्रेंच ओपेन का सपना देख रहा भारत अचानक ठहर सा गया। सानिया-कारा को क्वार्टर फाइनल में सु वेई सिए और शुआई पेंग की जोड़ी से हार का मुंह देखना पड़ा। इस तरह ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट से भारतीय चुनौती समाप्त हो गयी।

यह भी पढ़ें- रुपयों की जुगाड़ या तिहाड़

पांचवीं वरीयता प्राप्त भारत-जिम्बाब्वे की जोड़ी को सु वेई और पेंग से 2-6, 6-3, 3-6 से हार मिली। इस मौजूदा सत्र में उन्हें इस जोड़ी से तीसरी शिकस्त मिलीसानिया-कारा की जोड़ी इस सत्र में दुनिया की नंबर एक टीम से इंडियन वेल्स के फाइनल और मैड्रिड टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में हारी थी।

दो घंटे तक चले मुकाबले में सानिया और कारा ने आठ ब्रेक प्वाइंट मौकों में से केवल तीन को अंक में तब्दील किया और पांच बार सर्विस गंवायी। आस्ट्रेलियन ओपन में भी सानिया-कारा की जोड़ी इसी चरण से बाहर हुई थी। सानिया की हार से रोलां गैरां पर भारतीय चुनौती आज समाप्त हो गयी।

इससे पहले सानिया मिश्रित युगल में अपने रोमानियाई जोड़ीदार होरिया टेकाऊ के साथ हार गयी थी जबकि रोहन बोपन्ना भी पुरूष युगल और मिश्रित युगल स्पर्धा में बाहर हो गये थे। अब उम्मीदों पर फ‍िर चुके पानी से सानिया ने अगली जंग में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई है।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:17 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+