आस्ट्रेलिया दौरे के लिए वेस्टइंडीज टेस्ट टीम घोषित
वेबसाइट 'क्रिक इंफो डॉट कॉम' ने कैरेबियाई मीडिया के हवाले से खबर दी है कि सोमवार को चयनित इस 15 सदस्यीय टीम में एड्रियन बाराथ, केमार रोच और गेविन टांग जैसे युवा खिलाड़ी भी जगह बनाने में सफल रहे हैं। ये तीनों खिलाड़ी सितंबर में दक्षिण अफ्रीका में आयोजित चैम्पियंस ट्रॉफी में खेले थे।
खिलाड़ियों के करार को लेकर वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड और प्लेयर्स एसोसिशन के बीच जारी विवाद के कारण कैरेबियाई क्रिकेट को लगभग तीन महीने के संक्रमण काल से गुजरना पड़ा। सभी प्रमुख खिलाड़ियों की हड़ताल के कारण वेस्टइंडीज टीम को बांग्लादेश के खिलाफ हुई टेस्ट तथा एकदिवसीय श्रृंखला के साथ-साथ चैम्पियंस ट्रॉफी में बिल्कुल अनजान चेहरों के साथ मैदान में उतरना पड़ा था।
कैरेबियाई टीम इस प्रकार है : क्रिस गेल (कप्तान), एड्रियन बाराथ, सुलेमान बेन, ड्वेन ब्रावो, शिवनारायण चंद्रपॉल, नरसिंह देवनारायण, ट्रेविस डोवलिन, ब्रेंडन नैश, दिनेश रामदीन (विकेटकीपर), रवि रामपाल, कामेर रोच, डरेन सैमी, रामनरेश सरवन, जेरोम टेलर, गेविन टांग।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications