स्वदेश लौटेंगे चोटिल होप्स, क्लिंट मैके लेंगे उनकी जगह
वेबसाइट 'क्रिक इंफो डॉट कॉम' के मुताबिक क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) ने होप्स के स्वदेश लौटने की पुष्टि कर दी है। सीए ने कहा है कि मैके जल्द ही टीम से जुड़ने के लिए भारत रवाना हो जाएंगे। चौथा मैच सोमवार को चंडीगढ़ के करीब मोहाली में खेला जाएगा।
पांच दिनों के भीतर आस्ट्रेलियाई टीम का तीसरा खिलाड़ी स्वदेश लौट रहा है। इससे पहले अंगुली टूटने के कारण विकेटकीपर बल्लेबाज टिम पेन को और तेज गेंदबाज ब्रेट ली को कोहनी में चोट के कारण स्वदेश लौटना पड़ा है। पेन के स्थान पर ग्राहम मानोउ को टीम में शामिल किया गया है।
आस्ट्रेलियाई टीम के फिजियो केविन स्मिथ ने कहा, "होप्स को खेलने की स्थिति में लाने के लिए सहयोगी स्टाफ ने भरसक प्रयास किया लेकिन उसे इसमें नाकामी मिली। इस श्रृंखला का कार्यक्रम काफी जटिल है और इस लिहाज से होप्स समय रहते फिट नहीं हो सकते। इस कारण होप्स को स्वदेश भेजने का फैसला किया गया है।"
सात मैचों की श्रृंखला के तीसरे मुकाबले में आस्ट्रेलिया को छह विकेट से हराकर भारत ने 2-1 की बढ़त बना ली है। पहला मैच वडोदरा में खेला गया था। आस्ट्रेलिया ने यह मैच चार रन से जीता था जबकि नागपुर में खेले गए दूसरे मुकाबले में मेजबान टीम ने 99 रनों से जीत हासिल की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications