खराब फार्म के कारण टीम से बाहर हैं आलम : मोहसिन
पाकिस्तान के पूर्व सलामी बल्लेबाज मोहसिन ने वेबसाइट 'पाक पैशन डॉट नेट' से बातचीत के दौरान कहा, "विश्व कप जैसे आयोजन में जिस स्तर के फार्म की जरूरत होती है, आलम काफी दूर हैं। ऐसे में हमने उन्हें अपने प्रदर्शन पर ध्यान देने की नसीहत दी है। वह युवा हैं और इस लिहाज से उनके पास अभी कई मौके हैं।"
आलम ने बीती आठ एकदिवसीय पारियों में दो अर्धशतक लगाए हैं लेकिन इस दौरान वह चार बार दहाई का आंकड़ा नहीं पार कर सके। आलम ने 27 मैचों में 603 रन बनाए हैं। इसमें चार अर्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वोच्च व्यक्तिगत योग 64 रन रहा है।
पाकिस्तान ने फरवरी-मार्च में भारतीय उपमहाद्वीप में होने वाले विश्व कप के लिए बीते मंगलवार को सम्भावित टीम की घोषणा की। इसमें पूर्व कप्तान शोएब मलिक और स्पिन गेंदबाज दानिश कनेरिया को नहीं शामिल किया गया जबकि तमाम आलोचनाओं के बावजूद विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल इसमें जगह पाने में सफल रहे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications