आहत माराडोना छोड़ सकते हैं कोच का पद
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक माराडोना के दुखी होने की एक वजह टीम के एक अहम खिलाड़ी पाबलो जाबालेता भी हैं। टीम को विश्व कप में क्वोलीफाई करने के लिए आगामी दोनों मैच जीतने जरूरी हैं लेकिन इस वक्त भी चोटिल जाबालेता अपने क्लब मैनचेस्टर युनाइटेड के लिए खेल रहे हैं।
महान फुटबालर माराडोना ने मंगलवार को कहा, "हमें अभी दो बेहद अहम मैच खेलने हैं। ऐसे में किसी भी खिलाड़ी के इस तरह के व्यवहार से दुख होता है।"
दूसरी ओर बिलाडरे को लेकर भी माराडोना काफी खफा हैं। इन दोनों में मतभेद पुराना है। माराडोना ने कहा, "मुझे इस पद का प्रस्ताव दिया गया था तो उस समय मैं दुनिया में सबसे ज्यादा खुश नजर आ रहा था। परंतु इसके बाद जो कुछ हुआ है वह खुश करने वाला नहीं है।"
गौरतलब है कि क्वोलीफाइंग मुकाबले में अर्जेटीना को शनिवार को पेरु और आगामी मंगलवार को उरुग्वे से भिड़ना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications