Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

भारत सर्वश्रेष्ठ टेस्ट टीम: मुरली

मुरली के अनुसार भारत है सर्वश्रेष्ठ टेस्ट टीम

जाने-माने श्रीलंकाई स्पिनर मुथैया मुरलीधरन ने भारत को मौजूदा समय की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट टीम बताया है.

बीबीसी से विशेष बातचीत में मुरली ने वैसे वनडे में किसी एक को सर्वश्रेष्ठ नहीं मानते हुए विश्वास जताया कि घरेलू मैदानों पर मैच होने की वजह से श्रीलंका इस बार विश्व कप जीतने का प्रबल दावेदार है.

क्रिकेट विश्व कप का ख़िताब 1996 में जीतने वाली श्रीलंकाई टीम के अहम सदस्य मुरलीधरन ने बताया कि विश्व कप के बाद वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से पूरी तरह संन्यास ले लेंगे.

इस टूर्नामेंट के लिए टीम की तैयारियों के बारे में मुरलीधरन ने कहा, "फ़िलहाल तो टीम घरेलू क्रिकेट में खेलकर अभ्यास कर रही है मगर फ़रवरी में हमें वेस्टइंडीज़ के विरुद्ध कुछ वनडे खेलने हैं और इस तरह टीम का अच्छा अभ्यास हो जाएगा."

तुलना मुश्किल

उन्होंने 1996 की विश्व विजेता टीम से इस टीम की तुलना करने से इनकार करते हुए कहा कि दोनों टीमें अलग पीढ़ियों की टीमें हैं, हालाँकि वह ख़ुद उस टीम का भी सदस्य थे.

मुरली के अनुसार "तुलना करना काफ़ी मुश्किल है. मगर इस बार भी हमारे पास अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का तालमेल है. मुझे लगता है कि इस बार हमारी संभावनाएँ काफ़ी अच्छी होंगी."

उनका कहना था कि श्रीलंका टीम वनडे क्रिकेट में देश से बाहर भी अच्छा क्रिकेट खेल रही है ऐसे में विश्व कप जीतने की उसकी संभावना काफ़ी अच्छी है.

मुरलीधरन ने टेस्ट क्रिकेट में भारत को मौजूदा समय की सर्वश्रेष्ठ टीम बताया मगर वनडे में उनका कहना था कि इतने मैचों के बीच किसी एक टीम को सबसे अच्छा कहना मुश्किल है.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:55 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+