Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पेरिस मास्टर्स के बाद टेनिस को अलविदा कह देंगे साफिन

मौजूदा समय में साफिन चाइना ओपन में शिरकत कर रहे हैं। अटकलें लगाई जा रहीं थीं कि इसी टूनामेंट के बाद यह रूसी स्टार टेनिस को अलविदा कह देगा। मंगलवार को साफिन ने संवाददाताओं से कहा, "मैं अभी संन्यास नहीं ले रहा हूं। अभी मुझे शंघाई, मास्को, सेंट पीटर्सबर्ग और पेरिस में चार टूर्नामेंट खेलने हैं। पेरिस मास्टर्स के बाद ही मैं संन्यास लूंगा।"

चाइना ओपन की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक 29 वर्षीय साफिन ने कहा, "मैंने चार वर्ष की उम्र से टेनिस खेलना शुरू किया। इसलिए मेरे करियर को 25 वर्ष हो गए। मेरे लिए अब आराम करने का समय है।"

गौरतलब है कि साफिन ने वर्ष 2000 में यूएस ओपन और 2005 में आस्ट्रेलियन ओपन का खिताब अपने नाम किया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:25 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+