कोलिंगवुड ने लिया टेस्ट मैचों से संन्यास
इंग्लैंड को एकमात्र ट्वेंटी-20 विश्व खिताब दिलाने वाले कोलिंगवुड ने वर्ष 2003 में श्रीलंका के खिलाफ गॉल में अपने टेस्ट करियर की शुरुआत की थी। वह इंग्लैंड के लिए 68 टेस्ट मैचों में अब तक 4259 रन बना चुके हैं। मौजूदा एशेज श्रृंखला में उनके बल्ले से छह पारियों में सिर्फ 68 रन निकले हैं।
कोलिंगवुड ने सिडनी टेस्ट से पहले ही इस बात की घोषणा कर दी थी कि अगर इस मैच में उनका बल्ला एक बार फिर खामोश रहा तो यह उनके करियर का आखिरी टेस्ट मैच होगा। कोलिंगवुड सिडनी टेस्ट की पहली पारी में सिर्फ 13 रन बना सके जबकि उनके देश के तीन बल्लेबाजों ने शतक लगाया।
अपने संन्यास की घोषणा करते हुए कोलिंगवुड ने कहा, "इंग्लैंड के लिए टेस्ट खेलना मेरा सपना रहा था और मैं खुश हूं कि मेरा यह सपना पूरा हुआ है। मैंने अपने देश के लिए हमेशा 100 फीसदी प्रदर्शन करने का प्रयास किया है और इस दौरान मैंने कई ऊंचाइयों को छुआ है। एशेज का हिस्सा होकर मैं खुश हूं लेकिन हालिया नाकामी ने मुझे अपने करियर के बारे में सिरे से सोचने पर मजबूर कर दिया। इसी को ध्यान में रखते हुए मैंने टेस्ट मैचों को अलविदा कहने का फैसला किया है।"
इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के प्रबंध निदेशक ह्यूज मौरिस ने कोलिंगवुड को एक शानदार खिलाड़ी बताते हुए कहा कि उनका रिकार्ड और मैदान ेमं उनका व्यवहार इंग्लैंड के लिए खेलने का सपना पालने वाले युवाओं को प्रेरित करता रहेगा। मौरिस ने कहा कि वह इस बात को लेकर खुश हैं कि कोलिंगवुड एकदिवसीय और ट्वेंटी-20 मैचों में इंग्लिश टीम को अपनी सेवाएं देते रहेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications