For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

भारत की बेटी और पाक बहू सानिया मिर्जा पहुंची नंबर दो पर

लंदन | भारत की बेटी और पाक बहू सानिया मिर्जा ने इतिहास रचा है। विम्बलन खिताब भले ही सानिया के नाम नहीं हुआ लेकिन उन्होंने सेमी फाइनल तक सफर तय किया जिसके चलते उनकी रैंकिग में जबरदस्त उछाल आ गया है। डब्‍ल्‍यूटीए की ताजा रैंकिंग में सानिया मिर्जा दूसरे नंबर पर पहुंच गयी है। हालांकि इस नंबर पर उनकी जोड़ीदार रूस की एलीना वेस्नीना भी साथ में है।

भारत की बेटी ने रचा इतिहास

सानिया और रूसी खिलाड़ी को 4506 नंबर मिले हैं। जबकि इस रैंकिंग में पहले नंबर पर है क्वेटा पेश्के और कैटरीना स्नेबोत्निक जिनके 6865 अंक हैं| सानिया-वेस्नीना की जोड़ी पहली बार इस रैंकिंग में इतने ऊपर आयी है। इसलिए कहा जा सकता है कि सानिया ने एक प्रकार का इतिहास ही रचा है। अपनी इस कामयाबी पर खुश होकर सानिया ने कहा है कि एलीना और वो करीब पिछले एक साल से साथ खेल रहे हैं। दोनों के बीच में काफी अच्छी अंडरस्टैडिंग हैं। उम्मीद है कि हम आगे भी अच्छा प्रदर्शन करेगें।

हम आगे भी अच्छा खेलेगें : सानिया

गौरतलब है कि सानिया मिर्जा और वेस्नीना की जोड़ी ग्रैड स्लैंम के फाइनल में पहुंची थी लेकिन वो हार गई थी। जिसके बाद भारत में सानिया के फाइनल तक के सफर को बहुत अच्छी प्रतिक्रिया दी थी। सिनेजगत के मशहूर अभिनेता सलमान खान ने भी टि्वट किया था कि सानिया बेटा भले ही तुम फाइनल हार गई तो क्या ये तो खेल है, लेकिन पूरा भारत तुम पर गर्व करता है कि तुम वहां पहुची हो जहां अब तक किसी ने कदम भी नहीं रखा है।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:17 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+