Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आलोचकों को करारा जवाब, सानिया अपने करियर की बेस्ट रैकिंग पर

नई दिल्ली। भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा डब्ल्यूटीए युगल रैकिंग में अपने करियर में पहली बार पांचवीं पायदान पर पहुंच गई है। यह सानिया के टेनिस करियर का अब तक बेस्ट रैंक हैं।

सानिया और जिम्बाब्वे की कारा ब्लैक विम्बलडन में दूसरे दौर में बाहर हो गई थी लेकिन इस ग्रैंडस्लैम से उन्हें 130 रैंकिंग अंक मिले थे। जिसके बाद सानिया का ग्राफ ऊपर की ओर बढ़ गया। पिछले 11 ग्यारह साल से टेनिस खेल रही सानिया का यह डब्लस में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

इस कामयाबी के बाद सानिया ने कहा कि, 'तीसरे ऑपरेशन के बाद वापसी करना मेरे लिए काफी कठिन था क्योंकि उस समय लग रहा था कि मेरा करियर खत्म हो गया है। लेकिन इस तरह वापसी करके विश्व रैकिंग में पांचवें स्थान पर पहुंचना संतोषजनक है।'

वहीं, सानिया मिर्जा के पिता इमरान मिर्जा ने खुशी जताते हुए कहा कि, ' मुझे हमेशा से लगता था कि सानिया में शीर्ष पांच तक और इससे आगे पहुंचने की भी क्षमता है। लिहाजा, सानिया ने सारे दिक्कतों को पार करते हुए जो यह उपलब्धि हासिल की है, मैं उससे बेहद खुश हूं।'

गौरतलब है कि पिछले दिनों सानिया को खराब प्रदर्शन के कारण कड़ी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। लेकिन इस सफलता के साथ सानिया ने सारे आलोचकों के मुंह पर ताला लगा दिया है।

एकल महिला रैकिंग में अंकिता रैना देश की नंबर एक महिला एकल खिलाड़ी बन गई हैं। वह एक पायदान चढ़कर 285वें स्थान पर हैं। वहीं एटीपी रैंकिंग में पुरूष वर्ग में सोमदेव देववर्मन दस पायदान नीचे गिरकर 135वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

युगल में लिएंडर पेस 13वें नंबर पर बने हुए हैं, जबकि रोहन बोपन्ना तीन पायदान नीचे आ गए हैं।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:17 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+