भारत ने 15 ओवर में बनाए 74 रन (लीड-7)
खबर लिखे जाने तक गौतम गंभीर 27 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 20 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि विराट कोहली ने 23 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 17 रन बनाए थे। दोनों तीसरे विकेट के लिए 30 रन जोड़ चुके हैं।
भारतीय टीम ने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के रूप में अपना दूसरा विकेट गंवाया था। इससे ठीक पहले भारत को सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के रूप में पहला झटका लगा था।
सहवाग 25 रन के कुल योग पर 13 रन बनाकर ब्रेट ली की गेंद पर विकेट के पीछे टिम पेन के हाथों लपके गए थे। इसके बाद तेंदुलकर ने गंभीर के साथ पारी को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी अपने कंधों पर ली लेकिन 45 रन के कुल योग पर शेन वॉटसन ने उन्हें कप्तान रिकी पोंटिंग के हाथों कैच करा दिया। तेंदुलकर ने 14 रन बनाए।
इससे पहले, कप्तान पोंटिंग, माइक हसी, कैमरून व्हाइट और पेन के शानदार अर्धशतकों की बदौलत आस्ट्रेलियाई टीम ने भारत के समक्ष 293 रनों का लक्ष्य रख। श्रृंखला में सात एकदिवसीय मैच खेले जाएंगे।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला करने वाली आस्ट्रेलियाई टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में आठ विकेट पर 292 रन बनाए। टीम की शुरुआत निराशाजनक रही।
मेहमानों को वाटसन के रूप में पहला झटका लगा। टीम के स्कोर में मात्र पांच रन जुड़े थे कि आशीष नेहरा की गेंद पर वाटसन पगबाधा करार दिए गए। उन्होंने महज पांच रन बनाए।
वाटसन के पेवेलिन लौटने के बाद कप्तान रिकी पोंटिंग ने पेन के साथ मिलकर पारी संभाल ली। पेन 50 रन बनाकर ईशांत शर्मा की गेंद पर पेवेलियन लौटे। पोटिंग 74 रन बनाकर रविंद्र जडेजा की गेंद पर आउट हुए। उन्होंने इस अर्धशतकीय पारी में 85 गेंदों का सामना किया और आठ चौके व दो छक्के जड़े।
पोंटिंग के आउट होने के बाद हसी और व्हाइट ने संभलकर और सूझबूझ के साथ पारी को आगे बढ़ाया। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 76 रन जोड़े। व्हाइट 50 रन बनाकर पेवेलियन लौट गए लेकिन हसी पारी की समाप्ति से ठीक पहले तक मैदान पर डंटे रहे। उन्होंने 74 रनों का योगदान दिया। मिशेल जॉनसन ने भी 14 रन बनाए।
भारत की ओर से ईशांत ने तीन और नेहरा ने दो विकेट चटकाए। जडेजा और हरभजन सिंह को भी एक-एक विकेट मिला। उल्लेखनीय है कि भारतीय टीम के मध्यक्रम की मजूबती माने जाने वाले युवराज सिंह फिट न होने की वजह से इस मैच में नहीं खेल रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications