जोड़ीदार के तौर पर अपना अंतिम मैच खेल रहे भूपति और नोल्स को अमेरिका के ब्रायन बंधुओं-माइक और ब्रयान ने पराजित किया। ब्रायन बंधुओं ने यह मैच 6-4, 6-4 से जीता।
अगले सत्र में भूपति और नोल्स साथ-साथ नहीं खेलेंगे। भूपति ने अपने पुराने जोड़ीदार बेलारूस के मैक्स मिर्नी के साथ आगे का सफर जारी रखने का फैसला किया है। दूसरी ओर, नोल्स ने अगले सत्र के लिए अमेरिका के मार्डी फिश को अपना जोड़ीदार चुना है।
भूपति और नोल्स ने दो सत्रों तक एक साथ खेला। इस दौरान दोनों ने दो ग्रैंड स्लैम फाइनल खेला। दोनों इस वर्ष आस्ट्रेलियाई ओपन और अमेरिकी ओपन के फाइनल में हार गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।