टेस्ट क्रिकेट के लिए प्यार और सम्मान अब भी कायम : गिलक्रिस्ट
एडिलेड स्थित वॉलनगांग विश्वविद्यालय के ब्रांड एंबेसेडर के रूप में इन दिनों भारत दौरे पर आए गिलक्रिस्ट ने बुधवार को नई दिल्ली स्थित आस्ट्रेलियाई उच्चायोग में पत्रकारों को संबोधित करते हुए यह बात कही। इससे पहले गिलक्रिस्ट अपने अभियान के तहत चेन्नई, बेंगलुरू, पुणे और मुंबई का दौरा कर चुके हैं।
गिलक्रिस्ट मानते हैं कि विश्व के अधिकांश क्रिकेट खिलाड़ी और अधिकारी मानते हैं कि टेस्ट क्रिकेट ही असल क्रिकेट है और इस भावना के रहते टेस्ट क्रिकेट पर किसी प्रकार के 'ग्रहण' की बात करना करना बेमानी है।
गिलक्रिस्ट ने कहा, "यह सच है कि अपने संक्षिप्त स्वरूप और रोचक अंदाज के कारण आज ट्वेंटी-20 क्रिकेट काफी लोकप्रिय हो गया है लेकिन इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है कि इससे टेस्ट क्रिकेट को कोई खतरा नहीं। क्रिकेट खिलाड़ी बनने का सपना पालने वाले युवा आज भी टेस्ट टीम में जगह बनाने का प्रयास करते हैं क्योंकि उनकी नजर में यही असल क्रिकेट है।"
गिलक्रिस्ट मानते हैं कि आने वाले दिनों में ट्वेंटी-20 की लोकप्रियता में और इजाफा होगा लेकिन इससे टेस्ट तथा एकदिवसीय मैचों की लोकप्रियता पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा।
बकौल गिलक्रिस्ट, "ट्वेंटी-20 की लोकप्रियता बढ़ती जाएगी और एकदिवसीय क्रिकेट इसके बीच भी बना रहेगा। एकदिवसीय क्रिकेट के कारण टेस्ट क्रिकेट को बढ़ावा मिलता रहेगा। आने वाले दिनों में मैं क्रिकेट के तीनों स्वरूपों की लोकप्रियता में इजाफा देख रहा हूं क्योंकि तीनों का स्वाभाव अलग है और इसके चाहने वालों की जमात भी अलग है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications