oi-Staff
ओसाका। भारत की स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा अपने शानदार प्रदर्शन की बदौलत जापान ओपन टेनिस टूर्नामेंट के दूसरे दौर में पहुंच गई हैं। उन्होंने इजरायल की सहर पीर को 3-6, 6-3, 6-4 से शिकस्त देते हुए दूसरे राउंड में जगह बनाई।
इस रोमांचक मुकाबले में सानिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पहले सेट में पीर की सर्विस दो बार तोड़ने के बावजूद वो हार गईं। दूसरे सेट में सानिया ने शानदार वापसी करते हुए तीन ब्रेक प्वाइंट बचाए। अपनी सर्विस बरकरार रखते हुए उन्होंने दूसरा सेट जीत लिया।
तीसरे सेट में सानिया की पूर्व जोड़ीदार पीर ने आगे निकलने के प्रयास किए, लेकिन सानिया ने उन्हें कामयाब नहीं होने दिया और मैच जीत लिया। अगले दौर में सानिया का मुकाबला यूक्रेन की विक्टोरिया कुतजोवा से होगा।
MyKhel से प्राप्त करें ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट.
Allow Notifications
You have already subscribed
Story first published: Tuesday, October 13, 2009, 14:19 [IST]
Other articles published on
Oct 13, 2009