सेंट पीटर्सबर्ग (अमेरिका)।आज भारत की होनहार बेटी सानिया मिर्जा ने एक बार फिर से देश को गौरवान्नित होने का मौका दिया है। आज सानिया मिर्जा अपने करियर की बेस्ट पोजिशन पर पहुंच गई हैं। सानिया आज जारी ताजा महिला टेनिस संघ (डब्ल्यूटीए) रैंकिंग के युगल वर्ग में अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ तीसरे पायदान पर पहुंच गईं हैं। सानिया ने रविवार को अमेरिका के इंडियन वेल्स में अपनी जोड़ीदार मार्टिना हिंगिस के साथ खेलते हुए बीएनपी पारिबास ओपन का महिला युगल वर्ग का खिताब हासिल किया था।
सानिया के अब कुल 6,885 अंक हो गए हैं और अब वह केवल शीर्ष पर मौजूद इटली की रोबर्टा विंसी और सारा इरानी से पीछे रह गई हैं। रोबर्टा और सारा के 7,640 अंक हैं। इंडियान वेल्स टूर्नामेंट जीतने के कारण सानिया ने 1,000 अंक हसिल किए और दो स्थान ऊपर पहुंच गईं।
तो नहीं होगा सानिया-शोएब का तलाक, तलाक, तलाक?
आपको बता दें कि सानिया मिर्जा 2003 से 2013 में लगातार एक दशक तक महिला टेनिस संघ (डब्ल्यू टी ए) के एकल और डबल में शीर्ष भारतीय टेनिस खिलाड़ी के रूप में जानी जाती हैं। मात्र 18 वर्ष की आयु में वैश्विक स्तर पर चर्चित होने वाली इस खिलाड़ी को 2006 में 'पद्मश्री' सम्मान प्रदान किया गया। वे यह सम्मान पाने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ी रही हैं। उन्हें 2006 में अमेरिका में विश्व की टेनिस की दिग्गज हस्तियों के बीच डब्लूटीए का 'मोस्ट इम्प्रेसिव न्यू कमर एवार्ड' प्रदान किया गया था।