एकदिवसीय रैंकिंग में तीसरे स्थान पर खिसकी भारतीय टीम
इस श्रृंखला के माध्यम से भारतीय टीम के पास सर्वोच्च वरीयता प्राप्त एकदिवसीय टीम बनने का सुनहरा अवसर था लेकिन 2-4 की हार के साथ उसकी उम्मीदों पर पानी फिर गया है। मुंबई में बुधवार को खेला जाने वाला श्रृंखला का सातवां मैच बारिश के कारण रद्द कर दिया गया।
दूसरी ओर, इस जीत ने आस्ट्रेलियाई टीम को वरीयता क्रम में 130 रेटिंग अंकों के साथ मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के 122-122 अंक हैं लेकिन दशमलव अंकों के आधार पर दक्षिण अफ्रीका भारत से आगे निकल गया है। यही कारण है कि उसे वरीयता क्रम में दूसरा स्थान मिला है।
आस्ट्रेलियाई टीम सही मायने में इस मुकाम की हकदार है। कई प्रमुख खिलाड़ियों के बगैर भारत पहुंची इस टीम ने श्रृंखला के मध्य में भी चोट के कारण अपने पांच प्रमुख खिलाड़ियों को खो दिया था लेकिन इसके बावजूद उसका हौसला नहीं टूटा।
नागपुर में खेले गए दूसरे और दिल्ली में खेले गए तीसरे मुकाबले को छोड़ दें तो मेहमान टीम ने भारतीय टीम को खुद पर हावी होने का एक भी मौका नहीं दिया। खेल के अलावा मेहमान खिलाड़ी मानसिक और शारीरिक स्तर पर भारतीय खिलाड़ियों से कहीं आगे नजर आए।
क्रिकेट विश्लेषकों ने भी माना कि आस्ट्रेलियाई टीम मानसिक तौर पर भारतीय टीम से मीलों आगे है और यही बात रिकी पोंटिंग की टीम को सालों से सर्वोच्च स्तर की टीम बनाए हुए है।
मेहमान कप्तान पोंटिंग इस श्रृंखला में मिली जीत से बेहद खुश हैं और यही कारण है कि उन्होंने इस जीत को विश्व कप और चैम्पियंस ट्रॉफी में मिली खिताबी जीत के बराबर महत्वपूर्ण करार दिया। इस जीत के साथ आस्ट्रेलियाई टीम ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि हालात चाहें जो भी, वही विश्व की सर्वोत्तम एकदिवसीय टीम है।
एकदिवसीय रैंकिंग इस प्रकार है :
1. आस्ट्रेलिया (130 अंक)
2. दक्षिण अफ्राक (122 अंक)
3. भारत (122 अंक)
4. न्यूजीलैंड (112 अंक)
5. पाकिस्तान (118 अंक)
6. इंग्लैंड (106 अंक)
7. श्रीलंका (106 अंक)
8. वेस्टइंडीज (76 अंक)
9. बांग्लादेश (55 अंक)
10. जिंबाब्वे (26 अंक)
11. आयरलैंड (25 अंक)
12. केन्या (2 अंक)
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications