सानिया को एपिया इंटरनेशनल सिडनी टूर्नामेंट के पहले ही महिला युगल मैच में हार मिली है। साल का अपना पहला मैच खेल रही सानिया इस टूर्नामेंट में जिम्बाब्वे की कारा ब्लैक के साथ खेल रही थीं।
सानिया और ब्लैक की तीसरी वरीय जोड़ी को आस्ट्रेलिया की क्रोएशिया की जर्मिला गजदोसोवा और एजिला टी. ने 6-3, 6-2 से हराया। अपनी हार से सानिया काफी निराश दिखी, लेकिन हमें उम्मीद है कि वो जल्द ही कमबैक कर नया रिकार्ड अपने नाम करेगी।