अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह सकते हैं हर्मिसन
हर्मिसन को शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीकी दौरे के लिए घोषित टीम में जगह नहीं मिली। उनकी जगह तेज गेंदबाज लिएम प्लंकेट को जगह दी गई है। राष्ट्रीय चयनकर्ता ज्योफ मिलर ने कहा था, "हर्मिसन एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं लेकिन पिछले कुछ वर्षो से उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। टीम के भविष्य को ध्यान में रखते हुए उन्हें जगह नहीं दी गई।"
स्थानीय समाचार पत्र 'डेली मेल' के मुताबिक हर्मिसन टीम में जगह न पाने के बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से अलग होने का मन बना चुके हैं। अखबार का कहना है कि वह रविवार को अपने संन्यास का ऐलान कर सकते हैं।
पिछले दिनों हर्मिसन ने कहा था कि वह टीम में कभी भी अपने आप को सुरक्षित नहीं मानते लेकिन उन्हें 'अंतिम विकल्प' नहीं समझा जाना जाहिए। हर्मिसन को इससे पहले दो बार टेस्ट टीम से बाहर किया जा चुका था। वर्ष 2008 में न्यूजीलैंड दौरे के समय और इस वर्ष की शुरुआत में वेस्टइंडीज दौरे पर भी उन्हें टीम में जगह नहीं मिली थी।
गौरतलब है कि हर्मिसन ने अपने करियर के 63 टेस्ट मैचों में 226 विकेट और 58 एकदिवसीय मैचों में 76 विकेट चटकाए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications