Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

गेल को पर्थ टेस्ट में जीत का भरोसा

समाचार पत्र 'सिडनी मार्निग हेराल्ड' के मुताबिक एडिलेड टेस्ट में अपने साथियों के अच्छे प्रदर्शन के बाद गेल मानने लगे हैं कि पर्थ की तेज पिच पर खेले जाने वाले इस मैच का नतीजा उनकी टीम के हक में जा सकता है।

गेल ने कहा, "हम पर्थ में अवश्य जीतेंगे। एडिलेड में जो कुछ हुआ, उसे लेकर मैं खुश हूं। हमने साबित किया कि अगले मैच में हम मेजबान टीम को कड़ी चुनौती दे सकते हैं। हम पर किसी तरह का दबाव नहीं हैं। यही कारण है कि हम परिणाम को लेकर आशावान हैं।"

वेस्टइंडीज ने एडिलेड टेस्ट के अंतिम दिन आस्ट्रेलिया के सामने 330 रनों का लक्ष्य रखा था। ड्वेन ब्रावो की शानदार गेंदबाजी की बदौलत मेहमान टीम ने 139 रन पर ही मेजबान टीम के पांच विकेट झटक लिए थे लेकिन माइकल क्लार्क और ब्रैड हेडिन ने नाबाद रहकर उसकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया था।

एडिलेड में वेस्टइंडीज ने आस्ट्रेलिया पर पहली पारी की तुलना में बढ़त भी हासिल की थी। तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला में मेजबान टीम 1-0 से आगे चल रही है। ब्रिस्बेन में खेले गए पहले टेस्ट मैच में उसने वेस्टइंडीज को एक पारी और 65 रनोंे से पराजित किया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:27 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+