सानिया ने इस मुकाबले में सकारात्मक संदेश दिये, जो कि उनके करिअर और उनके प्रशंसकों के लिए सकारात्मक संकेत हैं। गौर हो कि कभी चोट तो कभी खराब फार्म के कारण आलोचकों ने सानिया का करिअर ज्यादा लंबा न होने का अंदेशा जाहिर किया था पर सानिया की इस जीत से साबित हो गया है कि अभी खेल को देने के लिए उनके पास काफी कुछ है।
वहीं पुरूष युगल में भारत के लिएंडर पेस और कनाडा के डेनियल नेस्टर की शीर्ष जोड़ी ने अमेरिका के जान इसनर और सैम कैरी को 6-2, 6-2 से हरा दिया।
सानिया का अगला मुकाबला यंग जान चान और झी झेंग से क्वार्टर फाइनल में होगा।