विंबलडन (लंदन)। भारत की अग्रणी महिला टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और उनकी स्विस जोड़ीदार मार्टिना हिंगिस गुरुवार को उम्दा प्रदर्शन करते हुए ग्रास कोर्ट ग्रैंड स्लैम विंबलडन के महिला युगल वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। सानिया इससे पहले 2011 में एलेना वेस्नीना के साथ इस प्रतिष्ठित आयोजन के सेमीफाइनल में पहुंची थीं। इस तरह सानिया ने इस टूर्नामेंट में अपने अब तक के श्रेष्ठ प्रदर्शन की बराबरी की।