पाकिस्तानी टीम के नियमित कप्तान यूनुस ने कहा है कि वह जल्द ही फार्म में वापसी के लिए घरेलू प्रथम श्रेणी कायदे आजम टूर्नामेंट में खेलेंगे। यूनुस चैम्पियंस ट्रॉफी के साथ-साथ न्यूजीलैंड के साथ खेली गई तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के दौरान बुरी तरह नाकाम रहे थे।
यूनुस ने कहा कि उन्होंने आस्ट्रेलिया दौरे के लिए अपनी उपलब्धता के के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को सूचित कर दिया है। आस्ट्रेलिया दौरे में पाकिस्तानी टीम तीन टेस्ट, पांच एकदिवसीय और एक ट्वेंटी-20 मैच खेलेगी।
यूनुस का टीम में लौटना तय माना जा रहा है लेकिन वह कप्तान के तौर पर लौटेंगे, यह चयनकर्ताओं के फैसले पर निर्भर करेगा। यूनुस की गैरमौजूदगी में वरिष्ठ बल्लेबाज मोहम्मद यूसुफ को टीम की कमान सौंपी गई है।
इंडो-एशियन न्यू्ज सर्विस।