रज्जाक ने मंगलवार को दावा किया कि कुछ दिनों पहले ही पीसीबी की ओर से अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी किए गए। उन्होंने इस बात का संकेत दिया कि आईपीएल के अगले संस्करण में शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलेंगे।
समाचार पत्र 'डॉन' के मुताबिक रज्जाक ने कहा, "हां, पीसीबी ने आईपीएल में खेलने को लेकर हमें अनापत्ति प्रमाण पत्र दे दिया है। उम्मीद है कि भारत में आईपीएल केअगले संस्करण में हम खेल पाएंगे।"
यह पूछे जाने पर कि क्या पाकिस्तानी सरकार की ओर से भी अनुमति मिल गई है तो रज्जाक ने कहा कि जब पीसीबी की ओर से इजाजत मिल गई है तो इसकी कोई वजह नहीं लगती कि सरकार आईपीएल में खेलने से मना करेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।