अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की अंपायर डिसीसन रिव्यू सिस्टम (यूडीआरएस) ने टेस्ट मैचों के दौरान मैदान में उतरी टीमों को अंपायरों के दो ऐसे फैसलों को चुनौती देने का अधिकार देने का फैसला किया है, जो उनकी निगाह में गलत हों।
आईसीसी ने अमेरिकन फुटबाल और टेनिस में आजमाई जा रही इस प्रणाली को क्रिकेट में भी लागू का फैसला किया है। डुनेडिन में 24 नवंबर से न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच के दौरान इस प्रणाली को सबसे पहले लागू किया जाएगा।
इसके लिए डुनेडिन की एक कंपनी ने अमेरिकन फुटबाल और टेनिस में प्रयोग में लाई जाने वाली 'बॉल ट्रैकिंग' तकनीक से मिलती-जुलती प्रणाली आईसीसी को मुहैया कराने का वादा किया है।
आईसीसी ने अंतर्राष्ट्रीय और घरेलू स्तरों पर लगभग छह महीने तक आजमाइश करने के बाद यूडीआरएस को लागू करने का फैसला किया है। आस्ट्रेलिया भी वेस्टइंडीज के साथ शुरू हो रहे टेस्ट मैच के दौरान भी इस प्रणाली को आजमाया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।