बीजिंग। भारत की शीर्ष वरीयता प्राप्त टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने अपनी जोड़ीदार मार्टीना हिंगिस के साथ चाइना ओपन जीता। इसी के साथ इस जोड़ी ने इस साल का आठवां खिताब जीता।
चाइना ओपन के फाइनल मुकाबले में तेपेई की हाओ-चिंग चान और यंग-जान चान ने कड़ी टक्कर दी। लेकिन सानिया-हिंगिस ने इस जोड़ी को 6-7 (9), 6-1, 10-8 से हरा दिया। यह मैच 1 घंटा 40 मिनट चला। इस मैच में दो टाई ब्रेकर थे। इस मैच में सानिया-हिंगिस के मात्र दो सेट ड्रॉप हुए।
जोड़ी से जुड़ी बातें