क्वांगचो। एक बार फिर से भारत की सानिया मिर्जा और स्विट्जरलैंड की मार्टिना हिंगिस की शानदार जोड़ी ने कमाल कर दिया है। दोनों ने एक बार फिर से जीत का परचम लहराया है। शनिवार को सानिया-हिंगिस ने क्वांगचो ओपन टेनिस टूर्नामेंट का महिला युगल खिताब जीत लिया।
सानिया ने अपनी जोड़ीदार मार्टिना के साथ मिलकर फाइनल में शिलिन शू और शियाओडी यू की चीनी जोड़ी को 6-3, 6-1 से हराया।
Positive India..तो हर घर में जन्म लेगी सानिया और मैरीकॉम
दोनों का इस साल का यह छठा खिताब है लेकिन सानिया का मौजूदा सत्र में यह सातवां खिताब है। हिंगिस से साथ इस सत्र में अब तक वह विंबलडन और अमेरिकी ओपन सहित छह खिताब जीत चुकी थीं।
इसके अलावा सर्वोच्च विश्व वरीयता प्राप्त जोड़ी ने मौजूदा सत्र में इससे पहले डब्ल्यूटीए टूर के तहत इंडियन वेल्स, मियामी ओपन और चार्ल्सटन ओपन खिताब भी अपने नाम करने में सफलता पाई। इस जीत के बाद खेलरत्न सानिया मिर्जा को ट्विटर पर बधाई देने का सिलसिला चल पड़ा है। टेनिस प्रेमियों ने दिल खोलकर सानिया और हिंगिस की तारीफ की है और बधाई दी है।
#TeamSanTina 😎 thanks for all suggestions guys ... @mhingis pic.twitter.com/a1R6ZfaLVm
— Sania Mirza (@MirzaSania) September 27, 2015