मिडिलसेक्स के लिए ट्वेंटी-20 लीग में खेल सकते हैं तेंदुलकर
समाचार पत्र 'द इंडिपेंडेंट' के मुताबिक मिडिलसेक्स क्लब प्रशासन ने सफलतापूर्वक आस्ट्रेलियाई टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट के साथ करार कर लिया है और अब वह तेंदुलकर के साथ करार को मूर्त रूप देने में लगा हुआ है।
क्लब के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विन्नी कॉडरिंग्टन ने कहा, "हमने 2010 घरेलू सत्र के लिए गिलक्रिस्ट के साथ करार कर लिया है और इस संबंध में हमारी तेंदुलकर के साथ बातचीत चल रही है। उनका अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम काफी व्यस्त हैं, लेकिन हम चाहते हैं कि वह इसी के बीच से समय निकालकर हमारे लिए खेलें।"
तेंदुलकर ने एक मैच में खेलने के बाद ही ट्वेंटी-20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था लेकिन वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) जैसे शीर्ष पेशेवर आयोजन के माध्यम से क्रिकेट के इस सबसे नए और रोचक स्वरूप के साथ जुड़े हुए है। तेंदुलकर आईपीएल की मुंबई इंडियंस टीम के कप्तान हैं।
क्लब ने कहा है कि तेंदुलकर के साथ करार करना उसके लिए काफी महंगा सौदा साबित हो सकता है लेकिन वह इस सौदे के लिए तैयार है। क्लब के मुताबिक तेंदुलकर जैसी बड़ी शख्सियत के उसके लिए खेलने से भारतीय समुदाय के लोग बड़ी संख्या में स्टेडियमों का रुख करेंगे। साथ ही गिलक्रिस्ट और तेंदुलकर जैसे बड़े खिलाड़ियों के टीम में होने से टीवी प्रसारण अधिकार के जरिए भी काफी मोटी कमाई की जा सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications