वॉटसन और पोंटिंग ने आस्ट्रेलिया को संभाला (लीड-2)
कप्तान रिकी पोंटिंग और सलामी बल्लेबाज शेन वॉटसन की सूझबूझ भरी बल्लेबाजी की बदौलत मेहमान टीम ने 14 ओवरों की समाप्ति तक एक विकेट के नुकसान पर 68 रन बना लिए थे।
पोंटिंग 20 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 19 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि अर्धशतक की ओर बढ़ते दिख रहे वॉटसन ने 41 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 42 रन बनाए थे।
आस्ट्रेलिया ने सलामी बल्लेबाज शान मार्श का विकेट गंवाया है। यह विकेट 24 रन के कुल योग पर गिरा था। इस श्रृंखला में अपना पहला मैच खेल रहे मार्श पांच रन बनाकर आशीष नेहरा की गेंद पर पगबाधा आउट करार दिए गए।
इस मैच के लिए भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग को फिट घोषित कर दिया गया जबकि गौतम गंभीर को गर्दन में चोट के कारण बाहर बैठना पड़ा है। गंभीर के स्थान पर दिल्ली के बल्लेबाज विराट कोहली को अंतिम-11 में जगह दी गई।
सहवाग का इस मैच में खेलना संदिग्ध लग रहा था क्योंकि दिल्ली में खेले गए तीसरे मुकाबले के दौरान उनके पैर में चोट लग गई थी। दूसरी ओर, मेहमान टीम ने एक परिवर्तन किया है। बल्लेबाज एडम वोग्स के स्थान पर मार्श को टीम में शामिल किया गया।
सात मैचों की श्रृंखला के तीसरे मुकाबले में आस्ट्रेलिया को छह विकेट से हराकर भारत ने 2-1 की बढ़त बना ली है। पहला मैच वडोदरा में खेला गया था। आस्ट्रेलिया ने यह मैच चार रन से जीता था जबकि नागपुर में खेले गए दूसरे मुकाबले में मेजबान टीम ने 99 रनों से जीत हासिल की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications