Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

चेन्नई ओपन : पेस-भूपति युगल के फाइनल में

चेन्नई, 8 जनवरी (आईएएनएस)। भारत के दिग्गज टेनिस स्टार लिएंडर पेस और महेश भूपति की सर्वोच्च वरीयता प्राप्त जोड़ी चेन्नई ओपन के पुरुषों के युगल मुकाबले में फाइनल में पहुंच गई है।

पेस-भूपति की जोड़ी ने सेमीफाइनल में शनिवार को मारिन सिलिक और इवान डोडिग को 6-1, 6-7, 10-4 से पराजित किया। इस तरह पेस-भूपति की जोड़ी पांचवी बार चेन्नई ओपन के फाइनल में जगह बनाई है।

पेस और भूपति ने लम्बे समय के साथ किसी पेशेवर आयोजन में साथ-साथ खेलते हुए पहले दौर के मुकाबले में मंगलवार को कनाडा के फ्रैंक डानसेविक और स्विट्जरलैंड के स्टेनीसलास वॉवरिंका को 3-6, 7-6 (8), 10-4 से पराजित किया था।

पेस और भूपति नौ वर्ष के बाद पेशेवर आयोजन में साथ-साथ खेल रहे हैं। दोनों ने यहां 2002 में खिताबी जीत हासिल की थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Sunday, January 9, 2011, 1:00 [IST]
Other articles published on Jan 9, 2011
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+