चैम्पियंस लीग : केप कोबराज ने ओटेगो को 54 रनों से हराया (राउंडअप)
जीत के लिए 194 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ओटेगो की शुरुआत खराब रही और उसका कोई भी खिलाड़ी टिककर नहीं खेल पाया। टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने वाली ओटेगो की पूरी टीम 17.1 ओवर में 139 रन के स्कोर पर आउट हो गई।
ओटेगो का पहला विकेट एरेन रेडमंड के रूप में गिरा। वह 11 गेंदों पर 14 रन बनाकर रोरी क्लेनवेल्ड का शिकार बने। फिर ब्रेडन मैक्कुलम 17 गेंदों पर 21 रन बनाकर रन आउट हुए। इसके बाद तीसरे विकेट के रूप में हमीश रूथरफोर्ड का विकेट गिरा। उन्होंने नौ गेंदों पर 14 रन बनाए। चौथे विकेट के रूप में नेल ब्रूम पांच रन बनाकर रन आउट हुए।
पांचवे विकेट के रूप में पारी के 11वें ओवर में क्रेग कमिंग 18 रन बनाकर आउट हुए। छठे विकेट के रूप में नाथन मैक्कु लम 38 रन बनाकर आउट हुए। सातवें विकेट के रूप में एक रन बनारक इयान बटलर आउट हुए। आठवें विकेट के रूप में दमित्रि मैस्कैरेनहास का विकेट गिरा। इसके बाद डेरेक डी बूरडर आउट हुए। अंत में नेल वैगनर को जीन पॉल डुमिनी ने बोल्ड कर दिया।
केप कोबराज की ओर से रॉरी क्लेनवेल्ड्ट ने तीन ओवर में 24 रन देकर तीन विकेट झटके जबकि डुमिनी ने 1.1 ओवर में 10 रन देकर दो खिलाड़ियों को आउट किया।
इससे पहले केप कोबराज ने एंड्रयु पुटिक के शानदार शतक की बदौलत निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट खोकर 193 रन बनाए। पुटिक ने नाबाद 104 रन बनाए।
केप कोबराज की शुरुआत अच्छी नहीं रही और 5.1 ओवर में 38 रन के कुल योग पर उसके दो विकेट गिर गए। लेकिन इसके बाद तीसरे विकेट के रूप में डुमनी और एजी पुटिक के बीच 95 रनों की साझेदारी हुई। इस तरह केप कोबराज शुरुआती झटकों से उबरते हुए अच्छा स्कोर खड़ा करने में सफल हुआ।
केप कोबराज के पहले दो प्रमुख बल्लेबाज हर्सल गिब्स एक रन और हेनरी डेविड्स 12 रन बनाकर आउट हुए। दोनों का विकेट दमित्रि मैस्कैरेनहास ने लिया।
इसके बाद 133 के कुल स्कोर पर डुमिनी का विकेट गिरा। उन्होंने 25 गेंदों पर शानदार 32 रन बनाए। चौथे विकेट के रूप में रोरी क्लेनवेल्ड एक रन बनाकर आउट हुए। जस्टिन ऑनटोग ने 14 गेंदों पर नाबाद 39 रन बनाए।
गुरुवार को लीग के पहले मुकाबले में केप कोबराज ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को पांच विकेट से हराया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications