Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

हॉलैंड को भारत में खेलने का मौका मिलना चाहिए : मैक्गिल

समाचार पत्र 'सिडनी मार्निग हेराल्ड' के मुताबिक 22 साल के हॉलैंड का चयन अक्टूबर-नवंबर में भारत के साथ होने वाली सात मैचों की श्रृंखला के लिए किया गया है। श्रृंख्रला की शुरुआत 22 अक्टूबर से होनी है।

पत्र के अनुसार मैक्गिल ने हालांकि एंड्रयू हिल्डिच के नेतृत्व में काम कर रही चयन समिति को चेतावनी देते हुए कहा है कि भारत के महत्वपूर्ण दौरे के लिए हॉलैंड जैसे युवा और कम अनुभवी गेंदबाज का चयन टीम के लिए नुकसानदेह भी साबित हो सकता है।

मैक्गिल ने कहा, "मैं हॉलैंड के चयन का विरोध नहीं कर रहा। वह युवा और प्रतिभाशाली हैं। इस लिहाज से उन्हें भारत में खेलने का मौका मिलना चाहिए लेकिन चयनकर्ताओं को ऐसी महत्वपूर्ण श्रृंखला के लिए किसी युवा को टीम में शामिल करके जोखिम नहीं मोलना चाहिए।"

हॉलैंड के चयन ब्रायस मैक्गेन को बाहर रखकर किया गया है। उनके पास सिर्फ 17 प्रथम श्रेणी मैचों का अनुभव है। पूर्व कप्तान एलन बॉर्डर उन्हें भविष्य का खिलाड़ी बता चुके हैं लेकिन इसके बावजूद भारत में हॉलैंड की सफलता को लेकर मैक्गिल पूरी तरह आश्वस्त नहीं हैं।

बकौल मैक्गिल, "भारत की धीमी पिचों पर आमतौर पर स्पिनर सफल रहते हैं लेकिन वहां सफलता हासिल करने के लिए अनुभव की भी जरूरत होती है। कई मौकों पर शेन वार्न जैसे महान गेंदबाज को भी वहां मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। ऐसे में हॉलैंड के लिए भारत का सफर आसान नहीं होगा लेकिन मुझे भरोसा है कि वह अपनी प्रतिभा साबित करने में सफल रहेंगे।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:25 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+