दक्षिण अफ्रीका ने ट्वेंटी-20 श्रृंखला 1-1 से बराबर की
स्थानीय सुपरस्पोर्ट पार्क क्रिकेट मैदान पर दक्षिण अफ्रीकी टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। कप्तान स्मिथ और बोसमैन ने टीम को तेज शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए धुआंधार 170 रनों की साझेदारी की। स्मिथ ने 44 गेंदों पर 88 रन बनाए। वहीं बोसमैन ने 45 गेंदों पर 94 रनों की पारी खेली।
शतक से चूकने वाले बोसमैन ने अपनी पारी में नौ छक्के लगाए। स्मिथ ने भी छह छक्के जड़े। दोनों की पारियों की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट पर 241 रन बनाए। इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 20 ओवरों में आठ विकेट पर 157 रन ही बना सकी। बोसमैन को 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया।
इस जीत के साथ ही दक्षिण अफ्रीका ने दो मैचों की श्रृंखला 1-1 से बराबर कर ली। उल्लेखनीय है कि 13 नवंबर को जोहांसबर्ग में खेले गए पहले मैच में इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को एक रन से हरा दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications