
इस खिलाड़ी का लिया नाम
शोएब ने उनसे पूछा कि अगर उन्हें टॉम क्रूज या अक्षय कुमार में से किसी एक को चुनना हो, एक जिससे वो शादी करना चाहेंगी और एक जिसे वो धोखा देना चाहेंगी? इसपर सानिया बोलीं, ''मैं अक्षय कुमार के साथ शादी करने के लिए तैयार हूं और टॉम क्रूज को धोखा दूंगी।'' जब शोएब ने दोबारा कहा कि वो अपने इस जवाब को किस तरह से स्पष्ट करेंगी तो सानिया ने कहा, ''मैं अक्षय कुमार को 'मोहरा' के दिनों से पसंद करती हूं। मैं उन्हें धोखा नहीं दूंगी। जब अक्षय को कोई पसंद नहीं करता था, मैं तब से उनको पसंद करती हूं।'' बता दें कि मोहरा फिल्म 1994 में रिलीज हुई थी।

बाबर आजम हैं फेवरेट क्रिकेटर
इसके अलावा शोएब ने सवाल किया कि आपका फेवरेट पाकिस्तानी क्रिकेटर काैन है तो सानिया ने बाबर आजम का नाम लिया। इसके अलावा सानिया ने कहा कि इमाम-उल-हक उनके पाकिस्तानी क्रिकेटरों में सबसे अच्छे दोस्त हैं।

शोएब से हैं दूर
सानिया मिर्जा अपने पति शोएब मलिक से पिछले 5 महीनों से दूर है। सानिया अपने बेटे इजहान के साथ के साथ पिछले 5 महीनों से हैदराबाद में रूकी हुई हुई हैं। शोएब मलिक ने 2010 में सानिया मिर्जा से शादी की थी। मलिक की यह पहली शादी नहीं थी , वह साल 2000 में आयशा सिद्दीकी से निकाह कर चुके थे। मलिका ने सिद्दीकी को तलाक दिया और सानिया को अपनाया। अब उनका एक बेटा भी है। जब मलिक ने सानिया से शादी की तो लोगों ने दोनों को देशप्रेम की दुहाइयां दी थीं।


Click it and Unblock the Notifications
