ऑस्ट्रेलियन ओपन: अपने-अपने जोड़ीदारों के साथ दूसरे दौर में सानिया और बोपन्ना

By Rizwan

मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में चल रहे ऑस्ट्रेलियन ओपन से भारत के लिए आज दो अच्छी खबरें आई है। भारत के दो स्टार खिलाड़ी, सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना अपने-अपने जोड़ीदारों के साथ पहला राउंड जीत कर दूसरे दौर में पहुंच गए हैं। सानिया मिर्जा और उनकी चेक जोड़ीदार बार्बरा स्ट्राइकोवा ने महिला डबल्स के पहले राउंड के मैच में ब्रिटिश जोड़ी जोसलिन रे और एना स्मिथ को 6-3, 6-1 से हराया। वहीं रोहन बोपन्ना ने भी अपने जोड़ीदार के साथ दूसरे दौर में जगह बना ली है।

सानिया और स्ट्राइकोवा ने जोरदार खेल दिखाते हुए विपक्षी जोड़ी को कोई मौका नहीं दिया। पहला सेट को 6-3 से जीतने के बाद दूसरे सेट को 6-1 से जीतकर मैच अपने नाम कर लिया। दूसरे राउंड में सानिया और स्ट्राइकोवा की जोड़ी का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया की सामंथा स्टोसर और चीन की शुआई झांग से होगा। सानिया मिर्जा ऑस्ट्रेलियन ओपन में अपना खिताब बचाने के लिए उतरी हैं। पिछले साल सानिया ने मार्टिना हिंगिस के साथ महिला डबल्स का खिताब अपने नाम किया था। इस बार वो चेक जोड़ीदार के साथ उतरी हैं।

पुरुष वर्ग में भी भारत के रोहन बोपन्ना ने पहले राउंड की बाधा पार कर ली है। रोहन बोपन्ना और उरुग्वे के पाब्लो क्यूवस की पुरुष जोड़ी ने ब्राजील के थॉमस बेलूची और अर्जेंटीना के मैक्सिमो गोंजोलेस को 6-4, 7-6 (4) से हराकर दूसरे दौर में जगह बना ली है। दूसरे राउंड में बोपन्ना और पाब्लो की जोड़ी का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के एलेक्स बोल्ट और ब्रैडली मूसली से होगा।
पढ़ें- भारत के स्टार खिलाड़ी सोमदेव वर्मन ने लिया टेनिस से संन्यास

Story first published: Wednesday, January 18, 2017, 16:37 [IST]
Other articles published on Jan 18, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+