शनिवार को रियो ओलंपिक से टेनिस में निराश करने वाली खबर आई। मिश्रित युगल स्पर्धा के प्लेआॅफ मुकाबले में भारत की सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना की जोड़ी हारकर बाहर हो गई। इसके साथ ही भारत के लिए टेनिस में कांस्य पदक की उम्मीदें भी खत्म हो गईं। ओलंपिक बैडमिंटन: भारत के किदाम्बी श्रीकांत पहुंचे क्वॉर्टरफाइनल में और पीवी सिंधु भी जीतीं
ओलंपिक टेनिस सेंटर में हुए इस मुकाबले में सानिया और बोपन्ना चेक गणराज्य की लुसी ह्रादेका और राडेक स्टेपानेक की जोड़ी से हार गए। एक घंटा और 11 मिनट तक चले इस मुकाबले में लुसी और राडेक की जोड़ी ने भारतीय जोड़ी को सीधे सेटों में 6-1, 7-5 से पराजित किया।
ये हैं स्वतंत्र भारत के पहले ओलंपिक पदक विजेता, इनकी वजह से ही शुरू हुआ था पुलिस नौकरी में खेल कोटा