For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

सानिया से पूछा मातृत्व को लेकर सवाल, मिला ऐसा जवाब की मांगनी पड़ी माफी

नयी दिल्ली। सानिया मिर्जा ने अपनी ऑटोबायोग्राफी रिलीज की है। सानिया की ऑटोबायोग्राफी Ace Against Odd के रिलीज के मौके पर सीनियर पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने उनसे एक ऐसा सवाल पूछा कि उन्हें अपने सवाल के लिए ही सबके सामने माफी मांगनी पड़ी। Pics: शाहरूख खान ने लांच की सानिया की 'ऑटोबायोग्राफी ' बुलाया 'रैकेट की रानी'

राजदीप ने सानिया से उनके मातृत्व को लेकर सवाल पूछा। उन्होंने सवाल किया कि इस सेलिब्र‍िटी स्‍टेटस के बीच सानिया कब सेटल होने जा रही हैं। क्‍या ऐसा दुबई में होगा? क्‍या ऐसा किसी दूसरे देश में होगा? ऐसा लगता है कि आप सेटल होने के लिए रिटायर नहीं होना चाहतीं? बेस्ट ड्रेसअप प्लेयर्स लिस्ट में सानिया को मिली फर्स्ट पोजिशन

सानिया ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा कि क्‍या आपको नहीं लगता कि मैं सेटल हूं? मैंने इस वक्‍त मातृत्‍व की जगह दुनिया की नंबर वन बनना चुना। सानिया ने कहा कि ये एक सवाल है, जिसका सामना हर महिला को करना पड़़ता है। सानिया ने कहा कि दुर्भाग्‍य से यह कोई मायने नहीं रखता कि हमने कितने विंबलडन जीते या नंबर वन बने, हम सेटल नहीं होते। हालांकि, मातृत्‍व और परिवार शुरू करना भी मेरी जिंदगी में होगा। और ऐसा जब होगा तो मैं जरूर बताऊंगी कि मेरी इसे लेकर क्‍या योजना है?

सानिया के इस सवाल का जवाब सुनकर राजदीप हक्का-बक्का रह गए। उन्होंने माफी मांगते हुए कहा कि मुझे लगता है कि मैंने गलत ढंग से सवाल पूछा। राजदीप ने कहा कि मैं ऐसा किसी पुरुष एथलीट से कभी नहीं पूछता। राजदीप के माफी मांगने पर सानिया ने उनकी सराहना की।

Story first published: Wednesday, November 15, 2017, 11:44 [IST]
Other articles published on Nov 15, 2017
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+