सानिया ने शेयर की बेटे की प्यारी तस्वीर तो बॉलीवुड हस्तियों ने भेजे 'दिल'
नई दिल्ली। सानिया मिर्जा ने कुछ दिनों पहले ही बेटे को जन्म दिया है और बॉलीवुड से उनको बधाईयों का तांता लग गया था। सानिया और शोएब मलिक के प्यारे से बेटे का नाम इजहान है। सानिया आजकल पारिवारिक जिंदगी का भरपूर लुत्फ उठा रही हैं। इस दौरान वे अक्सर अपने बेटे की फोटों सोशल मीडिया पर भी शेयर करती हैं।
|
सोशल मीडिया के नए हीरो हैं इजहान
सानिया ने इजहान की ताजा फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। इस फोटो में सानिया ने इजहान को एक कंबल में लपेट रखा है। खास बात यह है कि इस कंबल पर अंग्रेजी शब्दों में इजहान का नाम भी छपा हुआ है। इस फोटो को शेयर करने के कुछ घंटे के अंदर ही करीब 2 लाख 80 हजार लोगों ने इसको लाइक भी कर डाला है।
मां बनने के बाद सानिया ने शूरू की वापसी की तैयारियां, जल्द ही टेनिस कोर्ट में दिखेंगी

फराह खान और दीया मिर्जा ने ये कहा...
इस पोस्ट पर बॉलीवुड की निर्माता-निर्देशक और कोरियोग्राफर फराह खान ने भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है- 'मेरी जानू इजहान'। जबकि बॉलीवुड अभिनेत्री दिया मिर्जा ने भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इजहान के लिए दिल बनाकर भेजे हैं।
|
पहले भी करती रही हैं खूबसूरत पोस्ट..
बता दें कि सानिया ने अपने बेटे का नाम इजहान रखा है। अभी कुछ दिनों पहले ही सानिया ने बेटे की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था- 'मुझे एक मां के तौर पर और मेरे बेटे इजान को इस दुनिया में आए हुए 5 दिन हो गए हैं। हम दोनों ही उसको पापा को मैच में खेलते हुए देख रहे हैं। इस खुशी के बीच मुझे आखिरकार ऑनलाइन होकर मैसेज और बधाइयां चेक करने का समय भी मिल गया। शोएब और मैं आपकी बधाइयों से बहुत खुश हैं। आप सभी को बहुत धन्यवाद।
|
अब है वापसी की तैयारी..
लंबे ब्रेक के बाद अब सानिया ने सबसे पहले अपनी फिटनेस पर ध्यान देने का फैसला किया है। सानिया ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इन तैयारियों का एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- "लंबे समय बाद जिम गई हूं। इस दौरान मैं किसी बच्चे की तरह से उत्साहित हूं। वापसी की शुरूआत कहीं से तो करनी ही थी, तो अपने जन्मदिन पर क्यों नहीं।" इस दौरान सानिया ने इंडिया की जर्सी पहने हुए अपने दोनों हाथों में डंबल उठा रखे हैं।

सानिया और शोएब
बता दें कि सानिया ने पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक ने साल 2010 में शादी की थी। दोनों का दुबई में एक घर भी है। सानिया ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर 23 अप्रैल 2018 को सोशल मीडिया पर शेयर की थी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
