Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सानिया मिर्जा और शोएब के घर गूंजी किलकारी, घर आया 'बेबी मिर्जा मलिक'

नई दिल्ली। भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के प्रशंसकोंं और चाहनेवालों के लिए वो घड़ी आ ही गई जिसका उन्हें इंतजार था। मंगलवार की सुबह चिड़ियों की चहचहाहट के साथ ही सानिया के आंगन में भी किलकारी गूंजी। सानिया ने मंगलवार को बेटे को जन्म दिया। बताया जा रहा है कि जच्चा बच्चा दोनोंं स्वस्थ हैं।

ट्वीट कर बताई खुशखबरी:

शोएब मलिक ने ट्वीट करके इस जानकारी को अपने और सानिया मिर्जा के फैंस के साथ शेयर किया है। शोएब ने लिखा है कि वो बेटे के जन्म की खबर देते हुए बेहद उत्साहित हैं।जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ्य हैं। दुआओं के लिए शुक्रिया। #BabyMirzaMalik

फरहा खान ने दी बधाई:

फिल्ममेकर और सानिया मिर्जा की दोस्त फराह खान ने इंस्टाग्राम पर अपनी खाला बनने की खुशी को फैंस के साथ शेयर करते हुए सानिया और शोएब मलिक के परिवारों को बधाई दी है। फराह खान सानिया मिर्जा की करीबी दोस्त हैं। फराह ने अपने इंस्टा अकाउंट पर दो पोस्ट शेयर कींं। जिसमें उन्होंने लिखा कि मेरी सबसे अच्छी दोस्त मां बन गई और फाइनली 'I am a khala'.

मिर्जा मलिक होगा सरनेम:

मिर्जा मलिक होगा सरनेम:

बता दें कि अपनी प्रग्नेंसी के दौरान सानिया ने एक सवाल के जवाब में कहा था कि उनके बच्चे के नाम के साथ मिर्जा और मलिक सरनेम जुड़ेगा। सानिया और शोएब ने 2010 में शादी की थी और यह उनका पहला बच्चा है। पाकिस्तानी क्रिकेटर से शादी करने के कारण सानिया को कई बार ट्रोलिंग का भी शिकार होना पड़ा। उन्होंने हर बार डटकर मुकाबला किया है।

गर्भवती होने के कारण टेनिस से दूर रही सानिया ने पिछले दिनों एक इंटरव्यू में कहा था कि उनका इरादा टोक्यो ओलंपिक 2020 में वापसी का है। सानिया ने यह भी कहा था कि बच्चे का उपनाम मिर्जा मलिक होगा। उन्होंने कहा था कि मै आपको राज की बात बताती हूं । मेरे पति और मैने इस बारे में बात की है और हमने तय किया है कि जब भी हमारा बच्चा होगा, उसका सरनेम मिर्जा मलिक होगा।

Story first published: Tuesday, October 30, 2018, 13:34 [IST]
Other articles published on Oct 30, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+