Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पीड़ितों के लिए सानिया मिर्जा ने दिखाया बड़ा दिल, सिर्फ 1 हफ्ते में जुटाए इतने पैसे

नई दिल्ली। बेवजह बातों को लेकर लोगों की आलोचनाओं का शिकार होने वालीं भारत की स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने पाकिस्तान में रहते हुए भी भारत के लिए बड़ा दिल दिखाया है। सानिया ने कोरोना वायरस से लड़ने के लिए पीड़ित लोगों की मदद के लिए बड़ी रकम दान के लिए जुटाई है। सानिया ने कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में 1.25 करोड़ रुपए जुटाए। वह इस राशि को जरूरतमंद लोगों में बांटेंगी।

एक हफ्ते में जुटाए पैसे

एक हफ्ते में जुटाए पैसे

इसकी जानकारी सानिया ने ट्वीट करते हुए दी है। 21 दिनों के लॉकडाउन के दौरान सानिया इस रकम से लोगों की सहायता करने जा रही हैं। सानिया ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा, "जरूरतमंद लोगों को कुछ सहायता प्रदान करने के लिए हमने पिछले सप्ताह एक टीम के रूप में प्रयास किया। हमने हजारों परिवारों को भोजन प्रदान किया और एक सप्ताह में 1.25 करोड़ रुपये जुटाए, जो एक लाख लोगों की मदद करेगा। यह एक सतत प्रयास है और हम सब एकजुट होकर ऐसा कर रहे हैं।"

मिताली ने दिए 10 लाख

मिताली ने दिए 10 लाख

सानिया के अलावा भारतीय महिला वनडे टीम की कप्तान मिताली राज ने भी दान किया है। मिताली ने प्रधानमंत्री राहत कोष और मुख्यमंत्री राहत कोष में पांच-पांच लाख रुपए देने का ऐलान किया है। उनके अलावा पूनम यादव ने दो लाख रुपए दिए हैं।आलराउंडर दीप्ति शर्मा ने भी डेढ़ लाख रुपए का योगदान दिया। इसके अलावा भारतीय खेल प्राधिकरण के कर्मचारियों ने भी तीन दिन का वेतन दिया है जो करीब 76 लाख रुपए है।

कोहली भी आए आगे

कोहली भी आए आगे

इससे पहले, भारतीय कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने सोमवार को टि्वटर पर डोनेट करने का ऐलान किया था। हालांकि उन्होंने दान की गई राशि का ऐलान नहीं किया था। सौरभ गांगुली, सचिन तेंडुलकर ने 50-50 लाख और वहीं वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियन पीवी सिंधु ने 10 लाख रुपए देने का फैसला किया था। सुरेश रैना ने 52 लाख रुपए का अनुदान दिया था, जबकि रोहित शर्मा ने 80 लाख दिए।

Story first published: Tuesday, March 31, 2020, 12:58 [IST]
Other articles published on Mar 31, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+