हैदराबाद। भारत की टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा इन दिनों अपनी छोटी बहन अनम मिर्जा की शादी में व्यस्त है। आज हैदराबाद में सानिया मिर्जा की बहन की शादी है। बात छोटी बहन की शादी की हो तो बड़ी बहन का एक्साइटेड होना लाजिमी ही है।
सानिया भी इस जोश और प्रेम से अछूती नहीं हैं। उनकी खुशी का अंदाजा अनम के संगीत में बखूबी देखा जा सकता था जहां उन्होंने कातिलाना अदाओं संग जमकर ठुमके लगाए। उनके ठुमकों में उनका साथ दिया हिंदी सिनेमा के 'सुल्तान' यानी की सलमान खान और हॉट एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने।
गौरतलब है कि सानिया मिर्ज़ा की बहन अनम का आज हैदराबाद में बिजनसमैन अकबर राशिदीन के साथ निक़ाह होना है।
Too much fun! @ParineetiChopra @MirzaSania & @BeingSalmanKhan shaking a leg at a Sangeet! #Dance pic.twitter.com/brJux1XTpz
— YRF Talent (@yrftalent) 17 November 2016
बहन के संगीत में सानिया बलां की खूबसूरत लग रही थीं, उन्होंने शिमरी लॉन्ग स्लीव जैकेट और स्कर्ट पहना था साथ ही उनके कान का झुमके और स्टेज पे ठुमके ने तो संगीत में धमाल मचा दिया था। शादी में शामिल होने के लिए पाकिस्तानी क्रिकेटर और सानिया के शौहर शोएब मलिक भी इंडिया आ चुके हैं।