Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

बेहतर पति बनने पर ध्यान दूंगा: वुड्स

वुड्स ने शुक्रवार को अपनी वेबसाइट पर जारी बयान में कहा कि उन्होंने गोल्फ से लंबे समय तक अलग होने का फैसला लिया है कि ताकि वह बेहतर पति, पिता और इंसान बनने पर ध्यान दे सकें।

कुछ दिनों पहले तक लाखों युवाओं के आदर्श माने जाने वाले वुड्स ने अपनी गलतियों को स्वीकार किया है। वुड्स ने कहा, "मुझे अच्छी तरह पता है कि मेरी वजह से कई लोगों विशेषकर पत्नी और बच्चों को तकलीफ पहुंची है।"

एक के बाद एक कई महिलओं से उनके कथित रिश्तों की बात सामने आने के बाद से वुड्स सार्वजनिक स्थान पर नजर नहीं आए हैं। खबरों में कहा गया है कि वुड्स के कई महिलाओं के साथ कथित संबंधों की बात उजागर होने के बावजूद उनकी पत्नी एलिन नार्डेग्रेन अपने दो बच्चों की खातिर शादीशुदा जिंदगी में बनी रह सकती हैं।

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक विख्यात पत्रिका 'पीपुल' की एक ताजा रिपोर्ट में कहा गया है कि एलिन खुद ही अपने माता-पिता के अलगाव का गम बचपन में झेल चुकी हैं और वह चाहेंगी कि वैसा अनुभव उनके बच्चों को न उठाना पड़े। उनके दोनों बच्चे अभी दो वर्ष से कम के हैं।

उनके एक खास दोस्त ने पत्रिका से कहा, "वह ऐसा कुछ नहीं करने वाली हैं जो उनके बच्चों सैम और चार्ली के लिए ठीक नहीं होगा। वह जानती हैं कि बच्चों के साथ माता-पिता का रहना कितना महत्वपूर्ण है।"

इससे पहले खबरों में कहा गया था कि वुड्स ने अपनी पत्नी को शादी न तोड़ने के लिए आठ करोड़ डॉलर देने की पेशकश की थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:28 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+